नैनीताल

नैनीताल : गांव से गायब युवती को गेस्ट हाउस लेकर जाने वाला आसिफ निकला बड़ा आशिक, बोला युवती ने फोन कर बुलाया था गांव

युवती ने अपनी और परिवार की सुरक्षा मांगी, बोली उसे उठाकर ले गया आसिफ
नैनीताल। युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के साथ युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
शुक्रवार शाम नैनीताल से 21 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को युवती को मल्लीताल स्थित एक गेस्ट हाउस से बरामद किया। राजस्व पुलिस ने शनिवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद राजस्व पुलिस ने युवती को होटल छोड़ने के आरोपी आसिफ जलाल को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को बीडी पांडे अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के बाद आरोपी को सीजेएम की न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी जेल भेज दिया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी नैनीताल निवासी आसिफ जलाल पर धारा 365, 366 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। युवती को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद मामले की जांच अब राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को सौंपी जा रही है। प्रकरण में आए होने वाली जांच अब रेगुलर पुलिस ही जांच करेगी।
कोर्ट में पेश होने से पहले आरोपी युवक ने मीडिया को बताया कि मार्च 2023 में परीक्षा के दौरान पहली बार युवती से उसकी मुलाकात हुई। युवती ने उससे शादी करने की बात कहते हुए गांव बुलाया और गांव का रास्ता बताया। वह एक ड्राइवर के साथ वहां पहुंच गया। युवती ने कहा था कि उसे कोई नहीं खोजेगा, उसने पूरा प्लान बनाया है। यदि सही जांच हुई तो मोबाइल में बेगुनाही के सारे सुबूत हैं।
गेस्ट हाउस में मिली युवती ने मीडिया से कहा कि साजिश के तहत तीन लोगों ने उसका अपहरण किया गया। नैनीताल में उसका सिम कार्ड तोड़कर नया सिम दिया गया। फेसबुक से आरोपी युवक से पहचान हुई थी। पढ़ाई के दौरान युवक ने उसकी मदद की थी। युवक ने उसे जॉब दिलाने का भी वादा किया था। जान के डर के कारण वह परिजन को कुछ नहीं बता सकी। उसके पूरे परिवार को युवक और उसके साथियों से खतरा है। प्रशासन से उन्हें व परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी