Connect with us

नैनीताल

नैनीताल : बाइक खाई में गिरी, SDRF ने दो युवकों को बचाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। बलदियाखान क्षेत्र में देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दो युवक घायल हो गए। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रोप की सहायता से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया।
घायलों की पहचान विशाल सिंह बिष्ट (30), निवासी मल्ला गोरखपुर, भोटियापडाव और शिवराज सिंह बिष्ट (34), निवासी ऊंचा पूल, मुखानी के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ की त्वरित और सफल कार्यवाही की सराहना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement