Connect with us

नैनीताल

नैनीताल: डॉ. संदीप गोड़ बने नवमनोनीत जिला संगठन मंत्री, व्यापार मंडल में उत्साह की लहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला नैनीताल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हल्द्वानी के वरिष्ठ व्यापारी डॉ. संदीप गोड़ को जिला संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह मनोनयन जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा किया गया।

नवमनोनीत जिला संगठन मंत्री डॉ. संदीप गोड़ ने अपने मनोनयन पर संगठन के प्रति आभार जताते हुए जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने संगठन हित में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा भी दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  संभल: शादी की खुशी मातम में बदली, हादसे में दूल्हा समेत आठ लोगों की मौत

डॉ. गोड़ के मनोनयन पर प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री रवेल सिंह आनंद, हितेंद्र भसीन, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, कौशलेंद्र भट्ट, कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, प्रदीप सब्बरवाल और शिव कपूर सहित अनेक पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें बधाई दी। संगठन में इस नियुक्ति को व्यापारियों की मजबूत भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में सनसनीखेज हत्याकांड: मेरठ निवासी की चम्मच से वार कर हत्या, दो युवक गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement