Connect with us

नैनीताल

नैनीताल: अंगीठी की गैस से दम घुटने से एक की मौत, एक गंभीर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल: रामगढ़ ब्लॉक के झूतिया सकुना गांव में एक निर्माणाधीन होटल में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घटना शुक्रवार रात की है जब दोनों मजदूर ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे।
मृतक की पहचान भैसिया ज्वालापुर, थाना बिलासपुर, जिला रायपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी जहीर अहमद (33) के रूप में हुई है। जबकि उसका भाई रफीक अहमद गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती है।


क्या हुआ था?
चारों मजदूर शुक्रवार को फर्नीचर का काम करने के लिए झूतिया सकुना गांव पहुंचे थे। रात को जब ठंड बढ़ी तो उन्होंने कमरे में अंगीठी जला ली। खाना खाने के बाद रफीक और जहीर एक कमरे में सो गए, जबकि बाकी दो मजदूर दूसरे कमरे में। सुबह जब बाकी मजदूरों ने रफीक और जहीर के कमरे का दरवाजा खोला तो उन्हें अंदर का दृश्य देखकर चीख निकल गई। जहीर अहमद बेसुध पड़ा था और रफीक अहमद की मौत हो चुकी थी।
ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत
पुलिस के अनुसार, अंगीठी में जलने वाले कोयले से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। रफीक अहमद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल: हल्द्वानी और रामनगर के एसडीएम बदले, डीएम ने जारी किए आदेश


पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही कोतवाल डीआर वर्मा और चौकी प्रभारी खैरना, प्रकाश सिंह मेहरा ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक और घायल के परिवारों को सूचित किया और घटना की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र में छाया मातम
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतक के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement