Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल: ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ ने नवनियुक्त SSP मंजूनाथ टीसी का किया स्वागत, नशा और अपराध मुक्त जिले की मांग

एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संस्था के पदाधिकारियों ने नैनीताल के नवनियुक्त एसएसपी मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार मुलाकात की। संस्था ने नशा मुक्त, अपराध मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त नैनीताल के निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया।

नैनीताल: ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था’ के पदाधिकारियों ने आज नैनीताल जिले के नवनियुक्त एसएसपी मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसएसपी को अंगवस्त्र पहनाकर तथा माँ दुर्गा जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान संस्था ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी से उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में नैनीताल जिला नशा मुक्त, अपराध मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनने की दिशा में अहम प्रगति करेगा।


नशा मुक्त नैनीताल बनाने पर जोर


संस्था के योगा प्रभारी धर्मा बिष्ट और सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से एसएसपी से भेंट के दौरान जिले में नशा की तेजी से बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपराध की जड़ नशा जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, यह बहुत ही गंभीर विषय है, जिस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना अत्यंत आवश्यक है। संस्था ने इस बात पर जोर दिया कि नशा, अपराध और भ्रष्टाचार जैसी बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए हर इंसान का जागरूक होना बहुत जरूरी है।


जन-जागरूकता और सहयोग का संकल्प


संस्था पदाधिकारियों ने इस बात पर बल दिया कि नशा मुक्त भारत हर भारतीय की आवश्यकता है, और हम सब भारतीय होने के नाते यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने क्षेत्र, शहर और जिले को नशा मुक्त, अपराध मुक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि जिस दिन भारतवासी अपराध की जड़ ‘नशा’ के प्रति जागरूक हो गए, उस दिन देश में अपराध और भ्रष्टाचार नहीं होगा। ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था’ लगातार आम जनमानस को नशा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त अभियान के अंतर्गत जागरूक करने का प्रयास कर रही है और प्रशासन के सभी अच्छे कार्यों में सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी।


शिष्टाचार मुलाकात में रहे ये लोग उपस्थित


इस शिष्टाचार मुलाकात और स्वागत कार्यक्रम में संस्था के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार और मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार शामिल थे। इनके अलावा, योगा प्रभारी धर्मा बिष्ट, सदस्य मनीष साहू, रेनू कांडपाल, सुशील राय, मुकेश कुमार और सूरज कुम्हार आदि लोगों ने भी एसएसपी का स्वागत कर अपना सहयोग व्यक्त किया। संस्था की यह पहल पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›