Connect with us

हरिद्वार

नमो नमो मोर्चा भारत के कार्यकर्ताओं ने चलाया गंगा सफाई अभियान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार । गंगा विचार मंच ( नमामि गंगे) के आव्वाहन पर नमो नमो मोर्चा भारत हरिद्वार उत्तराखंड के स्वयंसेवकों द्वारा दिनांक 5 नवम्बर 2023 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे से गोविंद घाट रानीपुर हरिद्वार पर गंगा सफाई अभियान में अपना योगदान दिया। इस मौके पर नमो-नमो मोर्चा भारत के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील पांडेय ने बताया कि नमो नमो मोर्चा भारत हरिद्वार उत्तराखंड गठन के बाद से ही अपनी सामाजिक दायित्व को बखूबी निभा रहा है। चाहे वृक्षारोपण हो, स्वच्छता अभियान हो या गंगा के आसपास के क्षेत्रों की सफ़ाई हो संगठन के सदस्यों द्वारा सभी कार्यों में बखूबी सहयोगी रही है।
गंगा विचार मंच के जिला संयोजक मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि गंगा विचार मंच सदैव जागरूकता कार्यक्रम द्वारा, वृक्षारोपण द्वारा सदैव गंगा स्वच्छता व संरक्षण के कार्यक्रम करती रहती है जिससे कि आम जनमानस गंगा के स्वच्छता में अपना सहयोग कर सके। साथ ही आज के स्वच्छता अभियान के लिए नमो नमो मोर्चा के सभी सदस्यों व नगर निगम हरिद्वार के सराहनीय सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। रविवार को गंगा सफाई अभियान में नमो नमो मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाण्डेय जी, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार शुक्ल जी, प्रदेश अध्यक्ष आई टी सेल तरुण कुमार शुक्ल जी, जिला महामंत्री श्री शिवशंकर पाण्डेय जी, जिला मंत्री श्हरिनारायण त्रिपाठी जी, नमो नमो मोर्चा के कर्मठ सदस्य भोजपुरी लोकसमिति के सचिव श्सुनिल कुमार गुप्ता जी, आदरणीय श्री माता प्रसाद पाण्डेय जी उप अभियंता भेल हरिद्वार आदि स्वयंसेवक उपस्थिति रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खेल महाकुंभ: प्रतिभाओं को तराशने का मंच, ऐसे करें आवेदन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement