Report by : CWN Desk
Published at :
अघोषित विद्युत कटौती से त्रस्त क्षेत्रवासि उपखंड कार्यालय पहुंचे,की नारेबाजी

लालकुआं(नैनीताल)- क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से त्रस्त क्षेत्र वासियों ने देर रात उपखंड कार्यालय में पहुंच अपनी नाराजगी व्यक्त कर उत्तराखंड सरकार और विद्युत विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। शनिवार देर रात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे भड़के लोग रात 10:30 बजे उपखंड कार्यालय पहुंच नारेबाजी करने लगे, उन्होंने विद्युत विभाग और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वहां डटे रहे। रात्रि 11 बजे जैसे ही विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई तब जाकर प्रदर्शनकारी वापस लौटे। कांग्रेसी नेता भुवन पांडे ने कहा कि पिछले काफी समय से क्षेत्र में तेजी के साथ हो रही अघोषित विद्युत कटौती से जनता त्रस्त आ चुकी है, अब सड़कों पर उतर कर आंदोलन के लिए विवश होती जा रही है, उन्होंने कहा कि विद्युत कटौती जारी रही तो क्षेत्रवासी जबरदस्त आंदोलन शुरू करेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›