Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चंपावत-चंपावत के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल महरा की नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। जिसकी सूचना पर परिवार व क्षेत्र में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम मुड़ियानी चम्पावत निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल महरा अपने परिजनों के साथ हल्द्वानी से कार में चम्पावत आ रहे थे। चल्थी की लधिया नदी के पास वह कार से उतरे और स्नान करने लगे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। निर्मल को डूबता देख उनकी पत्नी सोनम ने शोर मचाकर मदद मांगी। वहां मौजूद लोगों ने निर्मल को पानी से बाहर निकाला व उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। आज रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Select Language

Advertisement