Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
चिन्हीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा। आज यहां राज्य आंदोलनकारियों के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन में राज्य आंदोलनकारियों को 20000बीस हजार मासिक पेंशन के साथ उचित सम्मान दिये जाने की मांग की गयी है। राज्य आंदोलनकारियों को जिला स्तरीय संग्रहालय के लिए पुरानी कलेक्ट्रेट में स्थान तथा बैठकों के लिए भवन उपलब्ध कराने की मांग की गयी है। राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को दिये गये आरक्षण के लिए शीघ्र विधानसभा में विधेयक पारित कराये जाने की मांग भी की गयी है। आश्रितों के लिए अनुमन्य सुविधाएं न मिलने पर चिंता प्रकट करते हुए उनके मामलों को शीघ्र हल करने की मांग की गयी है। चिन्हीकरण से बंचित राज्य आंदोलनकारियों का शीघ्र चिन्हीकरण किये जाने की मांग भी ज्ञापन में की गयी है, जिलाधिकारी अल्मोड़ा को संबोधित ज्ञापनों में पेटशाल बमनस्वाल मोटर मार्ग के अवशेष भाग में शीघ्र डामरी करने,मनिआगर -नगरखान मोटर मार्ग मे डामरीकरण तथा नाली कलमटों के निर्माण की मांग की गयीहै। सोलर फेसिंग कृषि सुरक्षा योजना के लिए शत प्रतिशत अनुदान के साथ साथ राज्य आंदोलनकारियों के प्रस्तावों को वरीयता दिये जाने की मांग भी ज्ञापन में की गयी है। ज्ञापन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में डाक्टर की नियुक्ति तथा कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत किये जाने, ग्रामीण सड़कों के रख रखाव तथा उनमें सार्वजनिक यातायात प्रारंभ करने, ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन से गैस वितरण करने अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में डामरीकरण की गुणवत्ता ठीक करने, मार्ग में बंद पड़े कलमटों को खोलने एवं मार्ग मे पड़ने वाले कस्बों, गांवों में शीघ्र नाली निर्माण किये जाने की मांग की गयी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›