Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

भवाली से अल्मोड़ा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग आज से 31 अक्तूबर तक रोजाना पांच घंटे रहेगा बंद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हाईवे के फ्रॉग प्वाइंट के पास पहाड़ी कटान का काम होने के कारण यात्रियों को सुबह आठ से शाम पांच तक परेशानी उठानी पड़ेगी

नैनीताल। भवाली से अल्मोड़ा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 16 अक्तूबर (आज) से 31 अक्तूबर तक रोजाना पांच घंटे (एक-एक घंटे के अंतराल में) बंद रहेगा। हाईवे के फ्रॉग प्वाइंट के पास पहाड़ी कटान का काम होने के कारण यात्रियों को सुबह आठ से शाम पांच तक परेशानी उठानी पड़ेगी। हालांकि, एनएच अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुल दस घंटों के अंतराल में हाईवे को एक घंटे बंद रखने और एक घंटे चालू रखने का निर्णय लिया है।
दो साल पूर्व आई आपदा में भवाली-अल्मोड़ा के बीच हाईवे को काफी नुकसान हुआ था, लेकिन बजट न मिलने के कारण हाईवे की मरम्मत नहीं हो पाने से राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही थी। एनएच के सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे के अनुसार गरमपानी झूला पुल के पास में संवेदनशील थुआ की पहाड़ी को काट कर चौड़ा किया जा रहा है। भवाली-अल्मोड़ा के बीच हाईवे 16 से 31 अक्तूबर तक सुबह आठ से शाम पांच तक होगी प्रभावित रहेगा। उन्होंने असुविधा से बचने के लिए हल्द्वानी से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों को भवाली से रामगढ़ होते हुए अल्मोड़ा की ओर जाने की सलाह दि है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement