Report by : CWN Desk
Published at :
दौलतपुर में मनाया गया वित्तीय साक्षरता सप्ताह

इम्पीरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बच्चो को दी गयी जानकारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा दौलतपुर द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक के वित्तीय साक्षरता सप्ताह अंतर्गत सही वित्तीय बर्ताव, करे आपका बचाव” ध्येय वाक्य (जो वित्तीय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय रणनीति के समग्र रणनीतिक उद्देश्यों के अनुरूप है। इसी के क्रम में वित्तीय शिक्षा पर इम्पीरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल दौलतपुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्तीय साक्षरता केंद प्रभारी बी डी नैनवाल ने उपस्थित लोगों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अलावा अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित डिजिटल माध्यमों से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक को शाखा प्रबंधक विद्या प्रकाश ने भी संबोधित कर बैंक की ऋण जमा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बैठक में विद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों ने भाग लिया। वर्तमान में डिजिटल माध्यमों के लाभ तथा अधिकाधिक उपयोग के संबध में भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में इम्पीरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंध निदेशक कर्णवीर सिंह गंगोला भूपेंद्र सिंह बोरा, दीवान सिंह, संतप्रसाद, आदि उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›