Connect with us

हल्द्वानी

नकल अध्यादेश कानून बनेगा नजीर: धामी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गैरसैण में होने वाले आगामी बजट सत्र को लेकर तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड के लिए हमने 2025 का विकल्प रहित संकल्प लिया है, इस बजट को औद्योगिक, कृषि, रोजगार, पर्यटन और स्वास्थ को देखते हुए बनाया जा रहा है, क्योंकि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर कहा कि अभी एनडीएमए की रिपोर्ट आनी बाकी है लेकिन मकानों से संबंधित हमने सभी फैसले ले लिए हैं बिल्डिंगों के लिए बड़े मुआवजे का प्रावधान किया है जैसे ही रिपोर्ट आएगी वहां के लोगों का संपूर्ण पुनर्वास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में नकल अध्यादेश जैसा बड़ा कानून आने वाले समय में एक बड़ी नजीर बनेगा जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद ना हो सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement