Connect with us

देहरादून

देहरादून में मातावाला बाग के निकट तेज रफ्तार थार चालक ने अधेड़ को कुचला, भीड़ ने थार तोड़ी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सहारनपुर रोड पर मातावाला बाग के निकट तेज रफ्तार थार चालक ने अधेड़ को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने थार के शीशे फोड़ दिए। पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में लेते हुए वाहन सीज कर दिया है। घटना गुरुवार देर शाम की है।
थार में कुछ युवक सहारनपुर चौक से लालपुल की तरफ आ रहे थे। स्मार्ट प्वाइंट के निकट थार चालक ने पैदल चल रहे अधेड़ को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया है, जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।
दूसरी ओर दो हादसों में एक युवक व महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पप्पू गड़ोही निवासी चंबा टिहरी गढ़वाल वर्तमान निवासी पटेलनगर ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती चार दिसंबर को उनका छोटा भाई अजयपाल (29) निरंजनपुर आइटीआइ के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
वहीं, दूसरे मामले में विजेंद्र वर्मा निवासी राजा रोड ने बताया कि उनकी माता ज्ञानवती (52) बीती 12 दिसंबर की शाम लक्खीबाग से आ रही थी। लकड़मंडी जाने वाले मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिनकी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Select Language

Advertisement