Connect with us

देहरादून

देहरादून में नई पहल: ऑटोमेटेड पार्किंग से 5 KM तक फ्री ‘सखी कैब’, जाम से मिलेगी निजात

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के परेड ग्राउंड ऑटोमेटेड पार्किंग में अब गाड़ी खड़ी कर मुफ्त इलेक्ट्रिक कैब से 5 किमी तक सफर करें। जाम से निजात दिलाने वाली इस सेवा का डीएम और मेयर ने किया शुभारंभ।

देहरादून: राजधानी देहरादून में यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। परेड ग्राउंड स्थित ऑटोमेटेड पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी करने वाले लोग अब निशुल्क कैब सेवा से पाँच किलोमीटर के दायरे तक यात्रा कर सकेंगे। बुधवार को इस नई ‘फ्री सखी कैब’ सुविधा का शुभारंभ किया गया, जिसका संचालन महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाएगा।
इस सेवा के तहत दो नए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), टाटा पंच, को विधायक खजानदास, मेयर सौरभ थपलियाल, डीएम सविन बसंल और एसएसपी अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये इलेक्ट्रिक वाहन पार्किंग में गाड़ी खड़े करने वाले लोगों को शहर के भीतर पाँच किलोमीटर के दायरे तक निःशुल्क पहुँचाएंगे। इन वाहनों के लिए शहर में जल्द ही पाँच चिन्हित स्थानों पर स्टॉपेज भी बनाए जाएँगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में गाड़ी न ले जाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  हे भगवान…झगड़े की क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करवाने बेटे के सिर पर मुर्गे का खून लगाकर कोतवाली पहुंचा शख्स


जिलाधिकारी बंसल ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को दो ईवी वाहन आवंटित किए हैं, साथ ही दो ड्राइवर भी उपलब्ध कराए गए हैं। विधायक खजानदास ने आश्वासन दिया कि शहर की पार्किंग व्यवस्था में सुधार के लिए जल्द ही 8 अन्य वाहन भी इस सेवा में जोड़े जाएँगे। वर्तमान में स्वयं सहायता समूह द्वारा ही पार्किंग का सफल संचालन किया जा रहा है।
डीएम बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में निर्मित यह ऑटोमेटेड पार्किंग, पारंपरिक पार्किंगों से तीन गुना सस्ती और कम समय में निर्मित होती है। इसके इस्तेमाल से शहर को ट्रैफिक जाम से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। शटल सेवा के लिए पलटन बाजार रूट पर परेड ग्राउंड, गांधी पार्क, घंटाघर, और राजपुर रोड रूट पर कांग्रेस भवन, क्रॉसरोड मॉल जैसे महत्वपूर्ण स्टॉप चिन्हित किए गए हैं। शहर में सुधार के लिए तीन नई ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण भी करवाया गया है।

Select Language

Advertisement