Connect with us

देहरादून

राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: उत्तराखंड में बनेगा स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर, CM धामी ने की घोषणा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर’ बनाने का ऐलान किया। महिला एवं युवक मंगल दलों को किया गया सम्मानित। पूरी खबर पढ़ें।

देहरादून। स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर सोमवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में ‘स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर’ का निर्माण किया जाएगा। यह कॉरिडोर उन पवित्र स्थलों को जोड़कर बनाया जाएगा जहां स्वामी जी ने तपस्या कर ज्ञान प्राप्त किया था।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला और युवक मंगल दलों को सम्मानित किया। प्रोत्साहन के रूप में प्रथम स्थान पाने वाले दलों को 1 लाख रुपये, द्वितीय को 50 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि युवाओं को भविष्य के लिए तैयार (Future Ready) करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को आधुनिक भारत का युगदृष्टा बताते हुए कहा कि उन्होंने शिकागो के ऐतिहासिक भाषण से दुनिया को भारतीय अध्यात्म और सनातन संस्कृति से परिचित कराया। CM धामी के अनुसार, स्वामी जी ने परतंत्र भारत में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी। उनका मानना था कि राष्ट्र के पुनर्जागरण के लिए युवा शक्ति ही सबसे सशक्त माध्यम है।
समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति की सर्वोच्चता को स्थापित किया। इस अवसर पर विधायक खजानदास, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा और खेल निदेशक डॉ. आशीष चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सरकार का लक्ष्य युवाओं को संगठित कर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement