Report by : CWN Desk
Published at :
केदारनाथ दर्शन के लिए नए पंजीकरण पर 25 मई तक रोक लगी

प्रतिदिन 25 से 30 हजार श्रद्धालु कर रहे हैं बाबा के दर्शन
देहरादून
। बर्फबारी व श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केदारनाथ दर्शन के लिए नए पंजीकरण पर 25 मई तक रोक लगा दी गई है। जिन श्रद्धालुओं ने 25 मई तक के लिए पंजीकरण कराए हैं। 26 मई से फिर से पंजीकरण की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। मौसम को देखते हुए पंजीकृत श्रद्धालुओं के लिए धाम में पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए अब 26 मई तक नए पंजीकरण पर रोक लगाई गई है। केदारनाथ में फिलहाल प्रतिदिन दर्शन करने वाले पंजीकृत श्रद्धालुओं की संख्या 25 से 30 हजार के बीच है। 15 मई के लिए 22711, 16 को 24575, 17 के लिए 22731, 18 को 26532, 19 मई के लिए 29996 श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। चारों धामों में करीब 48965 श्रद्धालु रोज दर्शन कर रहे हैं। चारों धामों के दर्शन को 28.95 लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›