Report by : CWN Desk
Published at :
OMG उत्तराखंड में यहां हो गया सरकारी टैंक से एक लाख लीटर पानी चोरी!

पानी चोरी होने से लोगों के घरों और होटलों की सप्लाई बंद, पानी की बूंद को भटके लोग

नैनीताल। भीमताल में जल संस्थान के टैंक से एक लाख लीटर पानी चोरी का मामला सामने आया है।
चोरी का यह मामला जौंस स्टेट में जंगल के बीच बनी एक लाख लीटर पानी की टैंक का है। टैंक से किसी ने शुक्रवार की रात जल संस्थान द्वारा एकत्र किया गया एक लाख लीटर पानी चोरी कर लिया। पानी की चोरी वाल्ब में पाइप लगाकर की गई।
पानी चोरी होने के बाद लोगों के घरों में पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी। क्षेत्र में कई होम स्टे, होटल रिसार्ट आदि के कर्मी भी पानी के लिए भटकते दिखे। कई लोंगो ने निजी टैंकों से पानी मंगाया।
इस पानी की टैंक से लगभग एक दर्जन से अधिक होटल रिसार्टो के साथ ही दो हजार से अधिक घरेलू संयोजन भी जुड़े हुए है। प्रभावित वार्ड छह के सभासद बंटी आर्या ने बताया कि पानी की समस्या इतनी अधिक है कि लोग निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›