Connect with us

उधमसिंह नगर

रुदपुर के निजी अस्पताल में नवजात की मौत, अस्पताल संचालक और कंपाउंडर पर मुकदमा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। प्रीत विहार स्थित न्यू मेडी स्टार हॉस्पिटल में गुरुवार को नवजात की मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर पर अस्पताल संचालक और कंपाउंडर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल को सीज कर दिया था।
दो नवंबर को हॉस्पिटल में उपचार के दौरान छह दिन के नवजात की मौत हो गई थी। प्रीत विहार निवासी नीरज पाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 28 अक्तूबर को पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था।
31 अक्तूबर को तबीयत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल लेकर गए। वहां अस्पताल संचालक और चिकित्सक डॉ़ यासीन पाशा व कंपाउडर आरिश पाशा ने बाल रोग विशेषज्ञ होने का आश्वासन दिया था। एक नवंबर को ऑक्सीजन शुरू कर दी। शाम को ऑक्सीजन से हटाने के बाद दो नवंबर की दोपहर डॉ़ यासीन पाशा ने बच्चे को इंजेक्शन लगाने को कहा। कंपाउंडर के इंजेक्शन लगाते ही उसकी हालत बिगड़ने और थोड़ी देर में दम तोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर का आर्म्स डीलर गिरफ्तार, उत्तराखण्ड समेत समूचे उप्र में करता था अवैध हथियार की तस्करी

Select Language

Advertisement