Connect with us

उत्तराखण्ड

एनआईआरएफ-2025 रैंकिंग: आईआईटी रुड़की सातवें स्थान पर, यूपीईएस और ग्राफिक एरा में मामूली सुधार, पंतनगर विवि बाहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ)-2025 जारी की, जिसमें उत्तराखंड से केवल आईआईटी रुड़की ही टॉप-10 में जगह बना पाया। आईआईटी रुड़की ने इस बार एक पायदान चढ़ते हुए सातवां स्थान हासिल किया है। आर्किटेक्चर और प्लानिंग श्रेणी में संस्थान लगातार चौथे वर्ष देशभर में पहले स्थान पर रहा। वहीं, इंजीनियरिंग श्रेणी में उसने छठी रैंक बनाए रखी।

राज्य के अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों का प्रदर्शन मिश्रित रहा। ओवरऑल टॉप-100 सूची में यूपीईएस देहरादून पिछली बार की तुलना में पांच पायदान नीचे खिसककर 64वें स्थान पर आ गया। दूसरी ओर, ग्राफिक एरा ने दो स्थान की बढ़त के साथ 72वीं रैंक हासिल की। एम्स ऋषिकेश ने भी एक पायदान का सुधार करते हुए 78वां स्थान पाया।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की के युवक से युवती को प्यार, भाइयों ने बहन की गला घोंटकर शव नहर में फेंका

सबसे बड़ा झटका जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर को लगा है। विश्वविद्यालय इस बार टॉप-100 सूची में स्थान नहीं बना सका। स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी की श्रेणी में भी उसकी रैंक छह पायदान नीचे खिसककर 38वीं हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  25 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंट साहिब के कपाट, 22 मई को पहले जत्थे की रवाना होने की तैयारी पूरी

विश्वविद्यालय श्रेणी में यूपीईएस एक पायदान खिसककर 45वें स्थान पर रहा, जबकि ग्राफिक एरा ने चार स्थान की छलांग लगाते हुए 44वीं रैंक हासिल की।

कुल मिलाकर, एनआईआरएफ-2025 ने एक बार फिर आईआईटी रुड़की की श्रेष्ठता को कायम रखा है, वहीं राज्य के अन्य संस्थानों को अपनी गुणवत्ता और शोध कार्यों में और सुधार की आवश्यकता का संकेत दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement