Connect with us

हरिद्वार

संदीप अरोड़ा बने लोकसभा चुनाव में मूक बधिरजनो के लिए नोडल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

समाज कल्याण विभाग ने किया नियुक्त
हरिद्वार
। जिला समाज कल्याण विभाग ने लोकसभा चुनाव में देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा को मूक बधिरजनो को मतदान हेतु और मतदान के प्रति प्रोत्साहित एवं जागरूक करने हेतु सक्षम–ईसीआई एप का प्रसार–प्रचार करने के लिए साइन लैंग्वेज (मूक बधिरों की सांकेतिक भाषा) में नोडल नियुक्त किया। संदीप अरोड़ा साइन लैंग्वेज में वीडियो कॉलिंग के जरिए मूक बधिरजनो को सक्षम–ईसीआई एप की जानकारी देगे और मतदान करने की अपील करेगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से सक्षम–ईसीआई एप मूक बधिर व अन्य सभी दिव्यांगजनों के लिए बनाया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जिले में कितने दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। दिव्यांगजन इस एप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर दिव्यांग मतदाता बन सकते है। साथ ही एप से अपना नाम, पोलिंग बूथ, व्हीलचेयर व अन्य सुविधाओं के लिए आवेदन कर सकते है। उन्होंने पिछले कई लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनावों सहित प्रत्येक चुनावो में मूक बधिरजनो को मतदान प्रति वीडियो कॉलिंग से हमेशा प्रेरित किया लेकिन यह पहली बार है कि समाज कल्याण विभाग ने उन्हें नोडल बनाया है। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा का आभार जताया।

Select Language

Advertisement