Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में नाले की सफाई न होने से शनि बाजार क्षेत्र के घरों में घुसा पानी, पार्षद के नेतृत्व में प्रदर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बारिश से इंदिरा नगर शनि बाजार रोड स्थित नाले की सफाई ना होने के कारण उक्त नाला ओवरफ्लो हो गया। जिस कारण कूड़ा एवं गंदगी बहती हुई वार्ड 59 में जोशी विहार, गणपति विहार, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी सहित इस क्षेत्र के तमाम घरों में गंदा पानी एवं गंदगी घुस गई।

इससे पूर्व 15 जून तक नगर निगम द्वारा नाले की सफाई कर दी जाती थी। मगर इस बार नगर निगम द्वारा नाले की सफाई नहीं की गई ,जिसमें अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है। लोगों में आक्रोश व्याप्त है क्षेत्रीय पार्षद रहीस अहमद गुड्डू के नेतृत्व में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के नागरिकों ने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष प्रकट किया।
क्षेत्रीय पार्षद रईस अहमद गुड्डू ने कहा कि नाले की सफाई के संदर्भ में कई मर्तबा जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया था, मगर इनके कान पर जूं तक नहीं रेगी ,थोड़ी बरसात में ही जब यह हाल है तो दो वार्ड वासियों का घर से निकलना दूभर हो जाएगा। छोटे-छोटे बच्चे इस गंदगी से होकर स्कूल कैसे जा पाएंगे। नमाजियों के लिए भी यह नाला अभिशाप बन गया है। क्षेत्रीय नागरिकों मैं नगर निगम के खिलाफ रोष व्याप्त है। इन लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, एवं प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अहमद सैफी, ताहिर हाफिज जी, सलीम खान, देवेंद्र जोशी उर्फ संजू, शादाब सिद्दीकी ,राजेश मोर्या ,मंसूर अंसारी ,हाजी बबलू ,नासिर हुसैन ,फैसल सिद्दीकी ,खालिद हुसैन ,हसमत सेैफी, धर्मपाल, धीरज, प्रदीप कुमार  सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट ने कहा, शादी में दिए जाने वाले उपहारों की सूची बनाकर वर व वधू पक्ष के हस्ताक्षर कराए जाने चाहिए
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement