Connect with us

देहरादून

देहरादून: जिम से निकलते ही कुख्यात स्टोन क्रेशर संचालक की गोली मारकर हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के सिटी सेंटर में स्टोन क्रेशर संचालक विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या। 50 से अधिक मुकदमों वाले इस गैंगस्टर के तार झारखंड गैंग से जुड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पॉश इलाके सिटी सेंटर में आज सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। जिम से बाहर निकल रहे स्टोन क्रेशर संचालक विक्रम शर्मा (45 वर्ष) की दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावर पूरी योजना के साथ आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य सड़क पर तैनात तीसरे साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
मृतक विक्रम शर्मा मूल रूप से काशीपुर में स्टोन क्रेशर चलाता था और वर्तमान में देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि विक्रम सुबह 9:00 बजे जिम पहुंचा था। करीब 10:30 बजे जैसे ही वह नीचे उतरा, हमलावरों ने उस पर तीन गोलियां चला दीं। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, विक्रम शर्मा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ हत्या सहित 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह झारखंड के कुख्यात गिरोहों से भी जुड़ा था और करीब 10 साल पहले झारखंड पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह हत्या पुरानी रंजिश या गैंगवार का परिणाम है।
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस और एसटीएफ (STF) की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने झारखंड पुलिस से भी संपर्क साधा है ताकि विक्रम के पुराने संपर्कों की जांच की जा सके। प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि हमलावरों ने विक्रम की पूरी रेकी की थी और भीड़भाड़ कम होने के कारण ‘सिल्वर सिटी’ को हमले के लिए चुना।

Select Language

Advertisement