Connect with us

उत्तराखण्ड

अब मैं सक्रिय राजनीति से दूर: कोश्यारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भगत सिंह कोश्यारी ने अपनी बात रखकर कयासों पर विराम लगाया

देहरादून। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के राज्यपाल पद और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। भगत सिंह कोश्यारी ने आज मीडिया कर्मियों के सामने खुलकर अपनी बात रखकर कयासों पर विराम लगा दिए।
महाराष्ट्र से राज्यपाल पद के इस्तीफे के बाद जब से भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड आए हैं तभी से भगत सिंह कोश्यारी को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही है। पूर्व राज्यपाल ने सभी संभावनाओं को दरकिनार करते हुए कहा कि वह सक्रिय राजनीति से 2 महीने पहले ही बहुत दूर हो चुके हैं। उन्हें किसी भी तरह के पद की लालसा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया, राज्यपाल रहते हुए महाराष्ट्र की राजनीति में आए संकट पर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सनातनी स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के धनी है उनके इसी स्वभाव के कारण उनकी पार्टी टूटी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दो बच्चों के पिता को पड़ोस की युवती से चढ़ा इश्क का बुखार, कर दी ऐसी हरकत मुकदमा दर्ज

Select Language

Advertisement