Connect with us

उत्तराखण्ड

निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेंगे जल्द दायित्व: गौतम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को नहीं मिलेगी कोई जिम्मेदारी

देहरादून। भाजपा प्रवेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि जल्द ही निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया जाएगा। पार्टी ने चुनाव में भितरघात करने वालों की लिस्ट की तैयार की जा रही है। साफ किया कि पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।
प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि सभी के साथ बैठकर जल्द ही नाम फाइनल कर लिए जाएंगे। लेकिन ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी काम किया है, उनको इस लिस्ट से दूर रखा जाएगा। उन पर कार्यवाही भी होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की अनुशासन समिति ने ऐसे कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार कर ली है और जल्द ही ऐसे कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement