Report by : CWN Desk
Published at :
15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ओखलकांडा का शराब तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी ने पूरी टीम को दो हजार देने की की घोषणा

नवनिर्मित धानाचूली पुलिस चौकी की टीम ने पहाड़पानी के समीप पकड़ी शराब

धानाचूली(नैनीताल)। थाना मुक्तेश्वर के अंतर्गत धानाचूली में खोली गई पुलिस चौकी के प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में एक शराब तस्कर को 15 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वही इस कामयाबी पर बधाई देते एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 2 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद में लगातार चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत जनपद नैनीताल में नई खुली थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि थाना/चौकी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग कर उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं।
बुधवार को चौकी प्रभारी धानाचूली विजय कुमार बताया नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन भवाली के सफल पर्यवेक्षण में महेश जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर के नेतृत्व उनकी पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं बनाए रखने तथा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान अभियुक्त प्रेम प्रकाश चंद्र पुत्र रघुवर सिंह निवासी अगोड़ा थाना खनस्यूं नैनीताल के द्वारा वैगनआर कार में परिवहन करते हुए 15 पेटी अवैध McDowell No-1 शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी ने बताया
अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुक्तेश्वर में मुकदमा अपराध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। कार्यवाही के दौरान विजय कुमार चौकी प्रभारी धानाचूली कांस्टेबल जगदीश भारती , मोहम्मद असलम मौजूद थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›