Connect with us

उत्तराखण्ड

22 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। यमुना जयंती पर सोमवार को विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त तय किया गया। यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार 22 अप्रैल को अक्षया तृतीया के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12 41 मिनट पर खोले जाएंगे।
यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त यमुना जयंती पर तय किया जाता है।सोमवार को यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने सुबह मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली यमुना मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त तय किया। तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि 22 अप्रैल को अक्षया तृतीया के पर्व पर 22 अप्रैल को प्रात 8 बजे बजे मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनि महाराज की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। इसी दिन यमुनोत्री धाम में विधिवत पूजा अर्चना के साथ कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 1241 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट छह माह तक ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे।
यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राज स्वरूप उनियाल, सहसचिव विपिन उनिया, पंच पंडा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, पूर्व सचिव कीर्तेश्वर उनियाल, शीतकालीन पुजारी ब्रह्मानंद उनियाल आदि तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में 539 उत्कृष्ट विद्यालय बनाए जाएंगे, मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ व हरिद्वार में1900 पदों हरी झंडी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement