Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक, मांगी मन्नते

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कई स्थानों में हुए रंगारंग कार्यक्रम साथ भंडारे का किया गया आयोजन

विधायक रामसिंह कैड़ा ने कई शिवालयों में किया जलाभिषेक

धानाचूली। नैनीताल जनपद में महाशिवरात्रि के पर्व पर पूरे पहाड़ में शिव भक्तों ने अपने अपने शिवालयों में सुबह जलाभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए पूजा की।साथ ही कई गांवों से हरिद्वार जल लेने गए कावड़ियों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की मन्नते मांगी।
शनिवार को नैनीताल जनपद के पर्वतीय विकास खंड धारी, रामगढ़, ओखलकांडा और भीमताल के शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ने गयी। शिव भक्तो ने जलाभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वही धानाचूली नर्मदेश्वर शिवालय में सर्वप्रथम हरिद्वार से जल लाये कांवड़ मनोज सिंह ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। ततपश्चात ग्रामीणों ने जलाभिषेक किया। वही भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा ने धानाचूली शिवालय में जलाभिषेक कर जनता को संबोधित कर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। वही धानाचूली में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों, महिलाओ ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। उधर आस पास के गांव परबड़ा, मुक्तेश्वर, कसियालेख, पोखराड, पदमपुरी,सुनकिया, शिवालयों में कावड़ियों ने हरिद्वार से जल लाकर जलाभिषेक किया। वही दिन में कई मंदिरों में भंडारा आयोजित कर शाम को कीर्तन भजन का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सनातन परंपरा में शंख बजाने का क्या है महत्व, असली-नकली शंख की क्या है पहचान, देखें और पढ़े

Select Language

Advertisement