Connect with us

उत्तराखण्ड

10 मई को भक्तों के दर्शनार्थ खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पंचमुखी डोली छह मई श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी और 9 मई शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी
रुद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को प्रात: सात बजे आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति पांच मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरव नाथ जी की पूजा होगी।
पंचमुखी डोली छह मई श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी विभिन्न पड़ावों से होकर 9 मई शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। आज प़चकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की तिथि तय हुई।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों का विधानसभा की प्रवर समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद के कार्यालय के बाहर नारेबाजी

Select Language

Advertisement