Connect with us

हरिद्वार

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार हरकी पैड़ी पर तड़के चार बजे से ही स्‍नान शुरू

Published

on

स्नान मुहूर्त सुबह चार बजकर 12 मिनट से शाम चार बजकर 55 मिनट तक रहेगा
हरिद्वार। वैसाख शुक्ल पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर तड़के चार बजे से ही स्‍नान शुरू हो गया है। लोग गंगा स्नान व पूजा-पाठ कर शांति की कामना कर रहे हैं। स्नान का शुभ मूहुर्त सुबह चार बजकर 12 मिनट से शुरू हो गया है।
मान्यता है कि इस दिन गंगा घाटों में स्नान का विशेष महत्व है। लोग भगवान बुद्ध की पूजा करते हैं। कई लोग घरों में भगवान सत्यनारायण की भी पूजा करवाते हैं।
ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक, वैशाखी तिथि शुक्रवार रात 11 बजकर तीन मिनट तक रहेगी। स्नान का स्नान मुहूर्त सुबह चार बजकर 12 मिनट से शाम चार बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वैशाख पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के कूर्म व बुद्ध अवतार की पूजा का विधान है।
मान्यता है कि इसी दिन बुद्ध भगवान का जन्म हुआ था। इसी दिन उन्हें ज्ञान की भी प्राप्ति हुई थी। इसलिए हिंदू व बौद्ध मतावलंबी इस दिन को मनाते हैं। पूर्णिमा की रात चंद्रमा की छाया में रहने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। बुद्ध पूर्णिमा पर इस बार सिद्धि योग भी बन रहा है। जिसमें किए पुण्य कार्यो का कई गुना फल मिलता

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860