Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बारिश और ओले गिरने की संभावना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट लेने के संकेत दिए हैं। लंबे समय से सूखी ठंड से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।


मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिल सकती है।
शुक्रवार को दून में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, 16.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 9.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जनवरी को दून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है।
बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement