Connect with us

हरिद्वार

नगर निगम की अनदेखी पर सुभाष घाट के व्यापारियों ने उठाया जिम्मा, चंदा इकट्ठा कर कराया घाट का सुधार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। नगर निगम के दावों और लापरवाही की हकीकत सामने लाते हुए सुभाष घाट व्यापार मंडल के व्यापारियों ने खुद आगे आकर घाट की मरम्मत कराई। लंबे समय से घाट का प्लेटफार्म जर्जर हालत में था। जगह-जगह टाइलें उखड़ी पड़ी थीं और नालियों की टूटी जालियों में गिरकर श्रद्धालु और पर्यटक आए दिन चोटिल हो रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: करवाचौथ पर पत्नी को साड़ी देने के लिए बुजुर्ग व्यापारी से लूटपाट

व्यापारियों ने कई बार नगर निगम को अवगत कराया और प्रदर्शन भी किए, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो आपसी सहयोग से चंदा एकत्रित कर प्लेटफार्म की मरम्मत करा दी।

इस अवसर पर सुभाष घाट व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू वधावन, महामंत्री सुमित शर्मा, वेद बत्रा, राज मल्होत्रा, लाली, बंटी सहित तमाम व्यापारी बंधु मौजूद रहे। व्यापारियों ने कहा कि अगर प्रशासन इसी तरह उदासीन रहा तो भविष्य में भी वे घाटों की मरम्मत व रखरखाव खुद करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: शादी में लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने वाला दूल्हा गिरफ्तार, लाइसेंस रद्द होगा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement