Connect with us

हल्द्वानी

श्रीरामलीला महोत्सव : द्वितीय दिवस पर रावण अत्याचार और देवताओं के आगमन की लीला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। श्रीरामलीला महोत्सव 2025 के दूसरे दिन रामचरितमानस की पावन झलकियों का अलौकिक मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। मंच पर ब्रह्मा आदि देवताओं का आगमन, रावण के अत्याचार और आकाशवाणी की झांकी ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।

व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री ने रामचरितमानस का हृदयस्पर्शी पाठ प्रस्तुत किया। आज के व्यास पूजन का सौभाग्य अशोक अग्रवाल, मुकेश गुप्ता और नरेंद्र साहनी को सपरिवार प्राप्त हुआ। समिति के सदस्यों अतुल अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, अमित जोशी और मनोज गुप्ता ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
आज की सेवा में अटल भारत सम्मान फाउंडेशन, पटवा महिला समिति और खण्डेलवाल महिला समिति का विशेष सहयोग रहा। मौके पर सौरभ अग्रवाल, संजय गोयल, राजेश साहू, कुसुमलता केसरवानी, सीमा देवल, दीपा गुप्ता, सारिका केसरवानी, नंदिनी देवल और मंजू देवल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रामलीला संचालन समिति ने कहा कि यह मंचन केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा और संस्कृति की जीवंत पाठशाला है। कल की लीलाओं में दशरथ दरबार, श्रीराम जन्म, ताड़का वध और सुबाहु वध का मंचन होगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारने और बच्चों को भी साथ लाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी निगम बोर्ड बैठक में बवाल! पार्षदों का हंगामा, 'वार्ड के विकास प्रस्ताव कहाँ?'
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement