Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी वन प्रभाग में तैनात वन बीट अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत

मौत की वजह गोली लगना, पुलिस ने शुरू की जांच, अप्रैल में होनी थी शादी
हल्द्वानी।
हल्द्वानी वन प्रभाग में तैनात एक वन बीट अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौत तमंचे से गोली लगने की वजह से हुई है। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
वन कर्मी का शव उसके सरकारी आवास से बरामद हुआ है। गोली कैसे चली इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। फिलहाल वन व पुलिस टीम वन कर्मी की मौत कैसे हुई इस जांच में जुट गई है।
उक्त घटना के उपरांत वन बीट अधिकारी के शव को उनके सरकारी आवास से टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया है। जहां पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक वन कर्मी नैनीताल जिले के चोरगलिया का रहने वाला है। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी वन प्रभाग के सेनापानी रेंज के कलोनिया चौकी में तैनात वन बीट अधिकारी हरीश चंद्र जोशी (35) का शव 27 फरवरी की सुबह कलोनिया स्थित सरकारी आवास में मिला। हरीश चंद्र जोशी अविवाहित थे। उनका अप्रैल में विवाह होना था।
बताया गया कि गोली लगने से उनकी मौत हो गई। गोली खुद चलाई या किसी ओर ने इसका अभी पता नहीं चल सका है। शव को टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। वहीं मौत की खबर लगने से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है। इस घटना के बाद वन अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। फिलहाल वन कर्मी की मौत से विभागीय कर्मचारियों में भी शोक की लहर व्याप्त है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›