Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी/नैनीताल- प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि नयागांव तिराहे पर वन विभाग की चौकी पर लकड़ी से लोडेड ट्रक रॉयल्टी चेक कराने के लिए रोड पर खड़ा था। कालाढूंगी की ओर से आ रही होंडा सिटी कार UP 14CD 0888 ट्रक में जा घुसी, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुलकर फट गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में मौजूद लोगों को बमुश्किल गाड़ी से बाहर निकाला एंबुलेंस की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे व्यक्ति को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। मृतक काशीपुर निवासी सुरेश अरोडा बताया जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में खाई में मिली स्कूटी से मची अफरा-तफरी, घंटों रेस्क्यू के बाद दिल्ली से मिला ‘लापता’ पर्यटक

Select Language

Advertisement