Report by : CWN Desk
Published at :
बाजपुर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

डोईवाला। एम्स ऋषिकेश में तैनात एक सुरक्षा कर्मी अपने कार्य में जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से ऋषिकेश में नटराज चौक के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस के जारी शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चाचा चंद्रपाल सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कान्हरवाला डोईवाला निवासी उनका भतीजा दिनेश सिंह राणा उम्र 45 वर्ष जो की सेना से सेवानिवृत होने के पश्चात एम्स में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात था। वह प्रातः अपने घर से स्कूटी से एम्स के लिए निकला था। किसी अज्ञात वाहन ने नटराज चौक के समीप टक्कर मार दी। जिससे वह चोटिल होकर सड़क के किनारे गिरा रहा। वहीं उनका दूसरा भतीजा रेशम पाल सिंह जो की रेलवे स्टेशन पर ऋषिकेश किसी को छोड़ने के लिए गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो उसने अपने चचेरे भाई की स्कूटी सड़क किनारे पड़ी देखी। जिसके बाद जब उसने समीप जाकर देखा तो दिनेश सिंह सड़क के किनारे जख्मी हालत में पड़े थे।
उनकी ओर से 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई जिससे कि उसे ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने दिनेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायत नामा आदि की कार्रवाई पूरी करते हुए एम्स ऋषिकेश में पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›