मौसम

पहाड़ों में आज से बर्फबारी, बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

मैदानी इलाकों में कोहरा और धुंध छाने बढ़ गई ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में आज से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे चुका है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। इससे बुधवार और गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बर्फबारी हो सकती है।
इसके अलावा अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, हाल के दिनों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक वर्षा-बर्फबारी नहीं हुई। अब अगले कुछ दिन मौसम मेहरबान रहने की उम्मीद जगी है।
करीब ढाई माह बाद प्रदेश में वर्षा के आसार हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है। दून में मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाने से कंपकंपी बढ़ गई। वहीं, अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरे का प्रकोप जारी रहा।
हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने लगे हैं। नवंबर की शुरुआत में हुई हल्की वर्षा के बाद से मौसम रूठा हुआ है। शुष्क मौसम के कारण लंबे समय से मैदान में कोहरा और पहाड़ों में पाले ने आमजन की मुश्किलें बढ़ाईं।
अब आखिरकार प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी की उम्मीद जगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज और कल पर्वतीय क्षेत्रों में भारी से भारी बर्फबारी की संभावना है। कहीं-कहीं भारी वर्षा और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी