Report by : Paras Bisht
Published at :
रामनगर से भिक्यासैंण तक निकाली पदयात्रा

पहाड़ों में सड़कों की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश
रामनगर।
पहाड़ों में सड़कों की बदहाली से ग्रामीण में आक्रोश है। सल्ट के ग्रामीणों ने विरोध में रामनगर से भिक्यासैण तक पदयात्रा निकली।
यात्रा में मौजूद लोगों ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार गहरी नींद में सो चुकी है। जिसे यात्रा की मदद से जगाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके बावजूद भी सड़कों की बदहाल स्थिति को ठीक नहीं किया जाता तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।बुधवार को रामनगर से निकली पदयात्रा के दौरान सल्ट के पूर्व जिलापंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने बताया कि पहाड़ों की सड़कें लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। जिसके चलते आए दिन पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सड़कों के निर्माण के लिए कई बार झूठ बोल चुके है। लेकिन अब सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के बाद भी अगर भाजपा सरकार सड़कों का निर्माण नहीं कराती तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›