Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल के ये 121 गांव किये रैगुलर पुलिस के हवाले

खनश्यू थाना, धानाचूली, धारी, ओखलकांडा, और हैड़ाखान खुली नई रिपोटिंग चौकी

आपराधिक मामलों में लगेगी लगाम,  थाने व चौकिया हुई एक्टिव

धानाचूली। अंकिता भंडारी हत्या कांड के बाद राज्य में कई क्षेत्रों को राजस्व पुलिस से लेकर रैगुलर पुलिस को सौप सरकार द्वारा आपराधिक मामलों में लगाम लगाने को कोशिश शुरू कर दी है। फिलहाल नैनीताल जनपद में एक नया थाना व 4 रिपोटिंग पुलिस चौकी खोल दी गयी है। जिनमे खनश्यू थाना, धानाचूली, धारी, ओखलकांडा और हैड़ाखान पुलिस रिपोटिंग चौकी शामिल है। जिसमें 121 गावो को सम्मिलित कर लिया गया है। यहाँ पर थाना व चौकी प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गयी है। वही इन नए थाने और रिपोर्टिंग चौकी ने भी काम करना शुरू कर दिया है वर्तमान में की वैकल्पिक व्यवस्था राजस्व पुलिस द्वारा की गई है। उनकी चौकियों पर ही थाना और रिपोर्टिंग चौकियों खोली गई है। फिलहाल नई भूमि चयन होने तक इन स्थानों पर व्यवस्था चलेगी।

खनश्यू थाने के अंतर्गत है ये 48 गांव

ओखलकांडा विकास खण्ड के थाने के अंतर्गत हैड़ाखान, देवली , पंश्या, कौडार, भनपोखरा, खनश्यू, बड़ोंन, टीमर, चमौली, गरगरी मल्ली, क्वैराला, सालओड़, गरगरी तल्ली, झड़गाव मल्ला, गलनी, झड़गाव तल्ला, कालाआगर,ब्यूरा, कौन्ता,पटरानी, ककौड़, पोखरी चक सैडूयला, पोखरी तल्ली, भद्रेठा, डालकन्या, पदमपुर, अधौड़ा, डुगरी चक कक्साड़, अमजड़,  सलकवार, सलकपार, सुवाकोट पोखरी, कुंडल, ल्वाड़डोबा, हरिश्ताल,आम, गोनियारो, चक दलाड़, नाई, भुमका, सौडे, बरमधार, उडियारी, टाण्डा, रिखाकोट सहित 48 गांव शामिल किए है।

 ओखलकांडा रिपोटिंग चौकी में किये शामिल 16 गांव 

ओखलकांडा रिपोटिंग चौकी के अंदर रैकुना, जमराड़ी, टकुरा, पैटना, रमैलगाव, करायल, तुषराड़, पुटपुड़ी, भद्रकोट, सुरंग, बगौर, ओखलकांडा तल्ला , ओखलकांडा मल्ला, सुई, थलाड़ी, कोटली  सहित 16 गांव शामिल है। 

——

धानाचूली पुलिस रिपोटिंग चौकी के अंदर है 15 गांव

धानाचूली की रिपोटिंग चौकी में 15 गांवो को शामिल किया गया है। जिनमे मानघेर खाम, दीनी तल्ली, दीनी मल्ली, नदगल, महतोलिया गाँव, मज्यूली, कफरौली, सेलालेख, जलना नील पहाड़ी, चौसाली, अनपा, नॉगाव, सकदीना, अघरिया, और धानाचूली शामिल है ।

धारी रिपोटिंग पुलिस चौकी के अंर्तगत है 23 गांव

धारी रिपोटिंग चौकी में 23 गांव शामिल किए है। जिनमे लडफोडा तल्ला, व मल्ला, अकसोड़ा, हरिनगर अकसोड़ा, बुराशी, कौल, पोखराड, सरना, हरिनगर सरना, गुनियालेख, चूरीगाड़, पुटगाव, बबियाड़, कालागढी, दुदली, अम्दो, कुरई, देवनगर खूनीगाड़, पोखरी, कुलोरी, गुनीगाँव, जिलिग़ स्टेट, और पनियाली है।

——

हैड़ाखान रिपोर्टिंग चौकी के अंदर 19 गांव शामिल 

रिपोर्टिंग पुलिस चौकी हेड़ाखान थाना काठगोदाम के अंतर्गत 19 गांव सम्मिलित किए गए हैं। जिनमें पसौली, रोसिल, गुमालगांव, पनियामेहता, पनिया बोर ,ओखलढुंगा, गनराड, खमारी, डीडा, ढुगसुरा, सिरौड़ी, बड़ेत तल्ला, व मल्ला,स्यूडा, स्यूडा चक गजार, मुरसिली औसादवन्यू, मुरकुड़िया हैड़ाखान और तिलवाड़ा शामिल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›