Connect with us

नई दिल्ली

धारचूला से दो किशोरियों के लापता होने पर व्यापारियों और लोगों का फूटा गुस्सा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नाई पर दोनों को बहलाकर साथ ले जाने का आरोप, व्यापारियों ने बंद रखा बाजार
धारचूला। दो किशोरियों के एक साथ लापता होने पर रविवार को व्यापारियों और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने आरोप लगाया कि नाई का काम करने वाला युवक दोनों को बहलाकर साथ ले गया है। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे दिन बाजार बंद रखा। हंगामे के बाद हरकत में आई पुलिस का दावा है कि बरेली से दोनों बहनों को बरामद कर लिया है। एक आरोपी को सेटेलाइट बरेली से गिरफ्तार किया है जबकि सह आरोपी की तलाश जारी है।
नगर निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दो नाबालिग बेटियां एक फरवरी से लापता हैं। उन्होंने कालिका में नाई का काम करने वाले युवक पर बेटियों को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया। किशोरियों और आरोपी युवक का सुराग न लगने पर व्यापार संघ महासचिव महेश गर्ब्याल और भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल के नेतृत्व में जुलूस निकाल नारेबाजी की। सीओ परवेज अली ने कहा कि एक आरोपी को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड बचाओ रथ यात्रा शुरू

Select Language

Advertisement