Report by : CWN Desk
Published at :
गंगनहर में डूबते भाई को बचाने के प्रयास में बह गईं दो सगी बहनें, तलाश जारी

रामनगर। पूछड़ी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची के माता-पिता रोज की तरह काम पर गए थे और हादसे के वक्त वह घर पर अकेली थी। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, पूछड़ी निवासी श्रमिक इंदर कुमार और उनकी पत्नी बुधवार सुबह अपने काम पर चले गए। घर पर उनकी चार संतानें थीं, जिनमें सबसे छोटी डेढ़ वर्षीय रचना भी शामिल थी। रचना के तीन बड़े भाई, जिनकी उम्र क्रमशः नौ, छह और तीन साल बताई जा रही है, कुछ देर बाद बाहर खेलने निकल गए और रचना घर पर अकेली रह गई।

इसी दौरान मासूम रचना खेलते-खेलते आंगन में रखी पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गई। खेल-खेल में वह बाल्टी में मुंह के बल गिर गई और डूब गई। बच्ची के बाल्टी में गिरने का किसी को पता नहीं चला और वह काफी देर तक वहीं फंसी रही।

कुछ देर बाद जब उसके भाई खेलने से लौटे, तो उन्होंने रचना को बाल्टी में पड़ा देखा और शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तत्काल बच्ची के माता-पिता को इसकी सूचना दी। माता-पिता जब पहुंचे तो रचना को रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं, लेकिन मासूम की असमय मौत से पूरे इलाके में गमगीन माहौल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›