Report by : CWN Desk
Published at :
दिल्ली केंद्रीय फोरेंसिक लैब में होगा पुलकित का पालीग्राफ टेस्ट

अंकिता हत्याकांड: एसआइटी को लैब से मिला स्लाट

देहरादून। अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य का पालीग्राफ टेस्ट एक से तीन फरवरी तक होगा। दिल्ली के रोहणी स्थित केंद्रीय फोरेंसिक लैब की ओर से प्रकरण की जांच कर रही एसआइटी को तीन दिन का स्लाट दिया गया है।
एसआइटी आरोपित को एक फरवरी को लैब लेकर जाएगी। इसके बाद पालीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा आरोपित के नार्को टेस्ट को लेकर स्लाट नहीं मिल पाया है। अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने बताया कि पुलकित आर्य के पालीग्राफ टेस्ट करवाने के लिए स्लाट मिल गया है।
आरोपित का तीन दिन पालीग्राफ टेस्ट होगा। इसी बीच उसका मेडिकल भी करवाया जाएगा। नार्को टेस्ट को लेकर अभी स्लाट नहीं मिला है। नार्को टेस्ट करवाने के लिए भी पुलिस की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। पिछले दिनों न्यायालय ने पुलकित के नार्को टेस्ट के लिए अनुमति दी थी। इसके बाद अब दिल्ली केंद्रीय फोरेंसिक लैब में नार्को टेस्ट के लिए तिथि घोषित की गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›