Connect with us

नई दिल्ली

इससे बचने कुंए में कूद गई दो बहनें, मौत, मचा कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खेत में गई थी शौच करने, पीछे पड़ गया सांड, कुंए में कूद गई

प्रयागराज। थाना बहरिया के अभईपुरा में दर्दनाक हादसा में दो बहनों की मौत हो गई। 15 साल की दीपा और 16 साल की चचेरी बहन खुशबू रात के समय खेत में शौच के ल‍िए गईं थीं। उन्‍हें रास्‍ते में सांड मिल गया। सांड दोनों बहनों के पीछे दौड़ पड़ा। जिससे बचने के लिए दोनों बहने कुँए में कूद गई और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
बहनों की मौत के बाद इलाके में हंड़कंप मच गया। वहीं दोनों बहनों की मौत के बाद पर‍िवार के लोग सदमें में हैं। अभईपुरा गांव में हादसा हुआ है। गांव वाले और परिजन मौके पर पहुंचे रस्‍सी डालकर उन्‍हें बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। दोनों बहनों की डूबकर मौत हो चुकी थी। इसके बाद मौके पर पु‍ल‍िस भी पहुंच गई। दोनों बहनों के शवों को पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 44 की मौत

ग्रामीणों ने कहा है क‍ि वह कई बार प्रशासनिक अधिकार‍ियों से कह चुके हैं कि गांव में घूम रहे आवारा पशुओं को गौशाला में बंद किया जाए, लेकिन उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में अब चार फीसदी आरक्षण

Select Language

Advertisement