Connect with us

नई दिल्ली

पटवारी पेपर लीक प्रकरण: सेवानिवृत्त शिक्षक गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

छह अभ्यर्थियों से रकम तय की थी, लेकर गया था बिहारीगढ़
हरिद्वार
। पटवारी भर्ती पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी ने एक और गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार सेवानिवृत्त शिक्षक है और उसने छह अभ्यर्थियों से रकम तय की थी। एसआईटी ने उससे दो लाख रुपये और चेक बरामद किए हैं।


शुक्रवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में एसपी क्राइम एवं एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा धांधली में पकड़ा गया अभयराम निवासी पीतपुर लक्सर पिछले साल शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुआ था। वह अपने एक रिश्तेदार के जरिये राजपाल और संजीव दुबे से मिला। दोनों के साथ मिलकर उसने छह अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के लिए रकम तय की थी। बाद में उन्हें लेकर वह बिहारीगढ़ स्थित रिजार्ट पहुंचा था।
एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी के जरिये रिजाॅर्ट में पहुंचे उक्त अभ्यर्थियों को चिन्हित कर लिया गया है। उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये की रकम और सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों से लिए गए चेक बरामद हुए हैं। आरोपी को देहरादून स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी बोले, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ही सुशासन की पहचान, युवाओं के हितों की रक्षा को सरकार प्रतिबद्ध
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement