Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में स्थित नरसिंहपुर गांव में शनिवार सुबह एक जंगली हाथी के आ धमकने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथी ने गांव में घुसकर धान के खेतों को तबाह कर दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने में सफल रही। आमपोखरा रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि क्षेत्र में वन कर्मियों को तैनात कर दिया गया है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
यह भी पढ़ें:
* हाथी ने जीप सफारी पर किया हमला: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक जंगली हाथी ने जीप सफारी पर हमला कर दिया था।
* तराई पश्चिमी वन प्रभाग में पर्यटन: हाल ही में तराई पश्चिमी वन प्रभाग में एक नया पर्यटन जोन शुरू किया गया है।