Report by : CWN Desk
Published at :
भीमताल के एक स्कूल में छात्राओं के यौन उत्पीड़न, कर्मचारी को हटाया, जांच गठित

हल्द्वानी। भीमताल क्षेत्र में केंद्र सरकार के अधीन संचालित एक स्कूल में भी छेड़खानी का मामला सामने आया है। विद्यालय प्रशासन ने शिकायत मिलते ही संबंधित कर्मचारी को हटा दिया है। इस मामले की जांच जिला प्रशासन के स्तर पर चल रही है। घटना संवेदनशील होने की वजह से गोपनीय रखा गया है।
नैनीताल जिले के अधीन इस स्कूल में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इस विद्यालय में प्रवेश के लिए मारामारी रहती है। बताया जा रहा है कि कानपुर निवासी एक अभिभावक ने शिकायत की है कि विद्यालय का एक कर्मचारी नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यहार करता है। अनुचित तरीके से स्पर्श करता है।
यह शिकायत जब संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल कर्मचारी को हटा दिया है। यद्यपि, इसके बाद सीसीटीवी फुटेज भी चेक की गई है। इस मामले में जिलाधिकारी ने एसडीएम नैनीताल को जांच अधिकारी बनाया है। जांच अधिकारी ने 23 सितंबर को प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर 26 सितंबर को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। इस तरह की घटना के बाद अभिभावक भी सन्न हैं। वैसे इस विद्यालय में छात्राओं की संख्या बहुत कम रहती है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›