Report by : CWN Desk
Published at :
पेपर लीक मामला: स्नातक स्तरीय परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर सेक्टर मजिस्ट्रेट निलंबित

देहरादून। स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान जनपद हरिद्वार के आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, ग्राम व पोस्ट बहादरपुर जट में ड्यूटी पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट श्री के.एन. तिवारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, हरिद्वार को प्रथमदृष्टया लापरवाही का दोषी पाया गया। परीक्षा कार्य की गंभीरता और निष्पक्ष संचालन की जिम्मेदारी के बावजूद उन्होंने अपनी ड्यूटी में अपेक्षित सतर्कता नहीं बरती। मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए शासन सख्त रुख अपनाए हुए है। साथ ही, संबंधित विभाग से तिवारी के विरुद्ध विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह कार्रवाई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी एक सख्त संदेश है कि परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही होगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›