Connect with us

कोटद्वार

पौड़ी का श्रीकोट राजकीय नर्सिंग कॉलेज अंकिता भंडारी के नाम पर होगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की पहली बरसी से दो दिन पहले बड़ी घोषणा
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड की पहली बरसी से दो दिन पहले बड़ी घोषणा की है। सीएम धामी ने कहा कि पौड़ी के श्रीनगर में स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर होगा। अब ये नर्सिंग कॉलेज अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज के नाम से जाना जाएगा। सीएम ने कहा हम अंकिता के परिवार के साथ खड़े हैं। राज्य की हर बेटी का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पौड़ी जिले की श्रीकोटडोभ गांव निवासी 19 वर्षीय अंकिता भंडारी यमकेश्वर ब्लॉक के गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। 18 सितंबर 2022 को अंकिता अचानक गायब हो गई थी। पुलिस ने जांच करते हुए रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, दोस्त अंकित गुप्ता और रिसॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर पर अंकिता के गायब होने पर शक जताया था। पुलिस ने पूछताछ की तो सभी ने अंकिता की हत्या की बात कबूली थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने 18 सितंबर को अंकिता को चीला बैराज की नहर में धक्का दे दिया था। इसके बाद 24 सितंबर को अंकिता का शव नहर से बरामद किया था।
वहीं, शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायलय में बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान फोरेंसिक यूनिट के सदस्य सज्जन सिंह और इलेक्ट्रीशियन कुलदीप सिंह के बयान दर्ज किए गए। कुलदीप ने कोर्ट को बताया कि 18 सितंबर को अंकिता वनंत्रा रिसॉर्ट में मौजूद थी जबकि 19 सितंबर को अंकिता की गुमशुदा होने पर रिसॉर्ट में हंगामा हो रहा था।
फॉरेंसिक यूनिट के सदस्य सज्जन सिंह ने बताया वनंत्रा रिसॉर्ट में बने अंकिता भंडारी के कमरे में गिलास, कप, प्लेट और दीवारों पर आरोपी के फिंगरप्रिंट मैच नहीं हो रहे हैं। 23 सितंबर को टीम ने वनंत्रा रिसॉर्ट में अंकिता के कमरे की फोटो और वीडियोग्राफी की थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement