Connect with us

कोटद्वार

बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के मामले में दो गवाहों के बयान दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत में दो गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। अंकिता के अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत ने बताया कि घटना के समय चीला फारेस्ट चेक पोस्ट पर नियुक्त संविदा कर्मी आशीष पुरोहित और फोरेंसिक जांच में शामिल महिला उपनिरीक्षक संध्या नेगी के बयान दर्ज कराए गए।
एडवोकेट पंत ने बताया कि कोर्ट ने अगली तारीख 8 सितंबर रखी है। उधर, कोर्ट में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे बेस अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद उसे वापस जेल भेजा गया।
गंगा भोगपुर राजस्व क्षेत्र स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट कार्यरत अंकिता भंडारी 18 सितंबर 2022 को अचानक गायब हो गई थी। पिता ने बेटी की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अंकिता का कुछ पता नहीं चलने पर रेगुलर पुलिस ने वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। तीनों की निशानदेही पर चीला बैराज से अंकिता का शव बरामद किया था।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार की बेटी समृद्धि थपलियाल ने गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में मिनी गोल्फ इवेंट में जीता स्वर्ण पदक
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement