Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, उमेदपुर रिजॉर्ट में तीन दिवसीय प्रवास

रामनगर। श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार रात रामनगर के उमेदपुर स्थित एक रिजॉर्ट पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री का तीन दिन का प्रवास कार्यक्रम उमेदपुर के रिजॉर्ट में तय है, जिसमें कई लोगों के शामिल होने की सूचना पुलिस को मिली है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इससे पहले बुधवार को दोपहर करीब चार बजे धीरेंद्र शास्त्री निजी हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया। शास्त्री के प्रवास को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›