Connect with us

नैनीताल

रामनगर: कोसी नदी में नहाते समय छात्र की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। कोसी नदी में मंगलवार को नहाते समय एक 16 वर्षीय छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जीशान खान पुत्र मोहम्मद नजरे आलम निवासी टांडा मल्लू के रूप में हुई है। जीशान टांडा मल्लू के एक स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद जीशान अपने दोस्तों के साथ गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में नहाने गया था।

नहाते समय जीशान का पैर नदी के पत्थरों पर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्येंद्र चंद्र गुड़िया कालेज के छात्र का क्रिकेट में नॉर्थ जोन के लिए चयन

परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक जीशान अक्सर दोस्तों संग नदी में नहाने जाया करता था। घटना के वक्त वह पुल के पास गहरे पानी में चला गया था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक के पिता मोहम्मद नजरे आलम दिल्ली में वेल्डिंग का काम करते हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है और वह रामनगर के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मकर संक्रान्ति स्नान : हरिद्वार 7 जोन 17 सेक्टरों में बांटा, मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर

कोतवाल अरुण कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement